क्या आप CTET EVS Notes ढूंढ रहे हैं जो पूरी तरह NCERT पर आधारित हों? अगर हाँ, तो आप सही जगह पर हैं। CTET Paper 1 के पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies) सेक्शन में 30 में से 30 अंक लाने के लिए आपको NCERT Class 3, 4 और 5 की किताबों का निचोड़ पता होना चाहिए।
आज के इस आर्टिकल में हम CTET EVS Notes के सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक ‘जानवरों’ (Animals) को कवर करेंगे। इसमें Sloth, Elephant और Tiger से हर साल सवाल पूछे जाते हैं।
1. Sloth (स्लॉथ) – The Lazy Animal
NCERT की किताब में स्लॉथ को “भालू जैसा दिखने वाला” जानवर कहा गया है, लेकिन यह भालू नहीं है। यह CTET का सबसे Favorite Topic है।

Key Facts about Sloth:
- दिखावट: यह भालू (Bear) जैसा दिखता है, पर भालू नहीं है।
- सोने का समय: स्लॉथ दिन के करीब 17 घंटे पेड़ों से उल्टा लटक कर मस्ती से सोते हैं।
- आहार: यह जिस पेड़ पर रहता है, उसी के पत्ते खाता है। जब यह उस पेड़ के सारे पत्ते खा लेता है, तभी पास के दूसरे पेड़ पर जाता है।
- जीवनकाल: स्लॉथ का जीवन लगभग 40 वर्ष का होता है।
- Movement: अपने पूरे जीवन में यह मुश्किल से 8 पेड़ों पर ही घूमने की तकलीफ उठाता है।
- शौच: यह सप्ताह में एक बार ही शौच (Relieve) करने के लिए पेड़ से नीचे उतरता है।
प्रश्न में अक्सर “स्लॉथ 20 घंटे सोता है” या “50 पेड़ों पर घूमता है” जैसे गलत कथन दिए जाते हैं। आपको 17 घंटे और 8 पेड़ याद रखना है।
2. The Elephant (हाथी) – Nandhu Haathi
हाथियों के बारे में सवाल अक्सर कूट (Statements) के रूप में आते हैं। CTET EVS Notes में हाथी के वजन और भोजन की मात्रा को लेकर स्टूडेंट्स अक्सर गलती करते हैं।

Important Points from NCERT:
- भोजन: एक बड़ा हाथी (Adult Elephant) एक दिन में 100 किलोग्राम (1 क्विंटल) से ज्यादा पत्ते और झाड़ियाँ खा लेता है।
- नींद: इतना भारी शरीर होने के बावजूद, हाथी बहुत कम आराम करता है। यह दिन में केवल 2 से 4 घंटे ही सोता है।
- कीचड़: हाथी को पानी और कीचड़ में खेलना बहुत भाता है। इससे उसके शरीर को ठंडक मिलती है।
- कान: हाथी के कान ‘पंखे’ की तरह होते हैं। गर्मी लगने पर हाथी अपने कान हिलाकर हवा करता है।
हाथियों का झुंड (Herd):
- हाथियों के झुंड में केवल हथिनियाँ और बच्चे ही रहते हैं।
- झुंड की सबसे बुजुर्ग हथिनी (Oldest Female) ही पूरे झुंड की नेता होती है।
- एक झुंड में 10 से 12 हथिनियाँ और बच्चे होते हैं।
- नर हाथी (Male Elephant) 14-15 साल तक ही झुंड में रहते हैं, फिर वे झुंड छोड़ देते हैं और अकेले रहते हैं।
Confusing Point:
- वयस्क हाथी का खाना = 100 kg
- 3 महीने के हाथी के बच्चे का वजन = 200 kg (2 क्विंटल) (इस अंतर को जरूर याद रखें)
3. The Tiger (बाघ) – Super Senses
बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसकी देखने और सुनने की शक्ति इंसानों से कई गुना ज्यादा होती है।

Baagh (Tiger) Facts:
- Night Vision: बाघ अंधेरे में हमसे 6 गुना बेहतर देख सकता है।
- मूंछें (Whiskers): बाघ की मूंछें हवा में हुए कंपन (Vibration) को भांप लेती हैं। इससे उसे शिकार की बिल्कुल सही स्थिति का पता चल जाता है और अंधेरे में रास्ता ढूंढने में मदद मिलती है।
- इलाका (Area): बाघ अपने इलाके में मूत्र (Urine) करके अपनी गंध छोड़ते जाते हैं। एक बाघ दूसरे बाघ के मूत्र की गंध को तुरंत पहचान लेता है।
- आवाज़: बाघ मौके के अनुसार अपनी आवाज़ बदलता है। गुस्से में अलग आवाज़ और बाघिन को बुलाने के लिए अलग आवाज़।
- दहाड़: बाघ की दहाड़ (Roar) 3 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है।
- कान: बाघ के दोनों कान बाहर की आवाज़ इकट्ठा करने के लिए अलग-अलग दिशाओं में बहुत ज्यादा घूम भी जाते हैं।
Quick Revision Table
| जानवर (Animal) | खास बात (Key Feature) | NCERT Data |
| Sloth | सबसे आलसी | 17 घंटे सोना, 40 साल उम्र, 8 पेड़ |
| Elephant | कम सोना | 2-4 घंटे सोना, 100kg खाना |
| Tiger | तेज इन्द्रियां | 6 गुना दृष्टि, 3km दहाड़ |
Previous Year Questions (PYQs)
यहाँ कुछ प्रश्न दिए गए हैं जो CTET EVS Notes के इस टॉपिक से पिछले वर्षों में पूछे गए हैं:
Q1. हाथियों के विषय में नीचे दिया गया कौन-सा कथन सही है? (CTET 2021) A. हाथी अपना अत्यधिक भार होने के कारण बहुत आराम करना पसंद करते हैं। B. तीन महीने के हाथी के बच्चे का भार सामान्यतः लगभग 2 क्विंटल होता है। C. वयस्क हाथी एक दिन में 2 क्विंटल से भी अधिक पत्ते और झाड़ियाँ खा सकता है। D. हाथी दिन में 8 से 10 घंटे सोते हैं।
- सही उत्तर: (B)
Q2. “मैं एक जानवर हूँ, मैं भालू जैसा दिखता हूँ पर भालू नहीं हूँ। मैं दिन के 17 घंटे सोता हूँ।” यह कौन है? A. लंगूर B. पांडा C. स्लॉथ D. कोआला
- सही उत्तर: (C)
Conclusion
अगर आपको यह CTET EVS Notes पसंद आए, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। जानवरों (Animals) से जुड़े और भी फैक्ट्स जैसे सांप (Snakes) और पक्षियों (Birds) के बारे में हम अगले आर्टिकल में पढ़ेंगे।
Download EVS Syllabus PDF Here

1 thought on “Best CTET EVS Notes: Elephant, Sloth & Tiger (Free NCERT Summary)”
Comments are closed.