CDP Important Questions for CTET: अगर आप CTET की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको पता होगा कि बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) रीढ़ की हड्डी है। इस विषय में 30 में से 30 अंक लाना सबसे आसान है, बशर्ते आपको यह पता हो कि “CBSE का फेवरेट टॉपिक” कौन सा है।
पिछले 10 सालों के पेपर्स का विश्लेषण करने पर हमने पाया है कि कुछ ऐसे कांसेप्ट और सवाल हैं जो हर साल, हर शिफ्ट में पूछे जाते हैं। आज हम आपके लिए वही Top 50 One-Liners लेकर आए हैं। इन्हें रट लें, एग्जाम में यहीं से प्रश्न छपेंगे!
1. जीन पियाजे (Jean Piaget) – (कम से कम 2-3 सवाल)
जीन पियाजे CTET के ‘दामाद’ माने जाते हैं। इनसे जुड़े ये सवाल फिक्स हैं:
- बच्चे “नन्हे वैज्ञानिक” (Little Scientists) हैं, यह किसने कहा? — जीन पियाजे
- बच्चा वस्तुओं को तो पहचानता है पर उनमें भेद नहीं कर पाता (Object Permanence), यह किस अवस्था में होता है? — संवेदी गामी अवस्था (Sensorimotor Stage)
- जीन पियाजे के अनुसार विकास की कितनी अवस्थाएं हैं? — 4 अवस्थाएं
- बच्चा तार्किक चिंतन (Logical Thinking) कब शुरू करता है? — मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (Concrete Operational)
- “स्कीमा” (Schema) शब्द का संबंध किस मनोवैज्ञानिक से है? — जीन पियाजे
2. लेव वाइगोत्स्की (Lev Vygotsky) – (सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत)
जहाँ पियाजे उम्र को महत्व देते हैं, वाइगोत्स्की “समाज” को। 6. वाइगोत्स्की के अनुसार बच्चों के सीखने में सबसे महत्वपूर्ण क्या है? — सामाजिक अन्तःक्रिया (Social Interaction) 7. ZPD (Zone of Proximal Development) का सिद्धांत किसने दिया? — वाइगोत्स्की 8. बच्चे भाषा कैसे सीखते हैं? — समाज और संस्कृति के माध्यम से 9. “Scaffolding” (पाड़/ढांचा) का क्या अर्थ है? — बच्चे को शुरुआत में अस्थायी मदद देना 10. निजी भाषण (Private Speech) बच्चे क्यों करते हैं? — अपने कार्यों को दिशा देने के लिए
3. कोहलबर्ग (Kohlberg) – (नैतिक विकास)
- ‘हिंज की दुविधा’ (Heinz Dilemma) किस सिद्धांत से जुड़ी है? — नैतिक विकास का सिद्धांत
- “टिट फॉर टैट” (जैसे को तैसा) किस चरण की विशेषता है? — यांत्रिक सापेक्षता अभिविन्यास (Instrumental Relativism)
- कोहलबर्ग ने नैतिक विकास के कितने स्तर बताए हैं? — 3 स्तर (और 6 चरण)
- “गुड बॉय – गुड गर्ल” (अच्छा लड़का-अच्छी लड़की) बनने की चाह किस स्तर में होती है? — पारंपरिक स्तर (Conventional Level)
अगर आप इन थ्योरीज को विस्तार से समझना चाहते हैं, तो हमारे Piaget, Vygotsky, Kohlberg Theory in Hindi आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
4. बुद्धि (Intelligence) और हावर्ड गार्डनर
- बहुबुद्धि सिद्धांत (Multiple Intelligence Theory) किसने दिया? — हावर्ड गार्डनर
- दूसरों की मनोदशा को समझने वाली बुद्धि कौन सी है? — अंतर्वैयक्तिक (Interpersonal)
- खुद को (स्वयं को) समझने वाली बुद्धि कौन सी है? — अंतरा-वैयक्तिक (Intrapersonal)
- बुद्धि लब्धि (IQ) का सूत्र क्या है? — (MA/CA) × 100
- सृजनात्मकता (Creativity) का मुख्य लक्षण क्या है? — अपसारी चिंतन (Divergent Thinking)
5. समावेशी शिक्षा और अक्षमता (Inclusive Education & Disabilities)
यहाँ से 5 नंबर पक्के हैं। 20. डिस्लेक्सिया (Dyslexia) किससे सम्बंधित है? — पढ़ने की अक्षमता (Reading Disorder) 21. डिस्कैलकुलिया (Dyscalculia) किससे सम्बंधित है? — गणितीय गणना (Maths Calculation) 22. डिस्ग्राफिया (Dysgraphia) किससे सम्बंधित है? — लिखने की समस्या 23. समावेशी शिक्षा का क्या अर्थ है? — सभी बच्चों (सामान्य + विशिष्ट) को एक ही छत के नीचे पढ़ाना 24. RTE 2009 के अनुसार शिक्षक के लिए प्रति सप्ताह कार्य घंटे कितने हैं? — 45 घंटे
6. NCF 2005 और NEP 2020 (Important Questions for CTET)
- NCF 2005 के अनुसार शिक्षक की भूमिका क्या है? — सुविधादाता (Facilitator)
- बच्चे फेल होते हैं तो इसका क्या मतलब है? — व्यवस्था (System) फेल हुई है
- NEP 2020 किस फॉर्मूले पर आधारित है? — 5+3+3+4
- प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम क्या होना चाहिए? — मातृभाषा (Mother Tongue)
- NCF 2005 रटने का विरोध करता है और किस पर जोर देता है? — करके सीखने (Learning by Doing) पर
7. बाल विकास के सिद्धांत (Mixed One-Liners)
- विकास (Development) कैसी प्रक्रिया है? — जीवनपर्यंत चलने वाली (Womb to Tomb)
- विकास की दिशा क्या होती है? — सिफालोकॉडल (सिर से पैर की ओर) और प्रोक्सिमोडिस्टल (केंद्र से बाहर की ओर)
- आनुवंशिकता और पर्यावरण का विकास में क्या रोल है? — विकास = आनुवंशिकता × पर्यावरण (Product)
- समाजीकरण (Socialization) की प्राथमिक एजेंसी कौन है? — परिवार (Family)
- समाजीकरण की द्वितीयक एजेंसी कौन है? — विद्यालय और मीडिया
- जेंडर (Gender) क्या है? — एक सामाजिक संरचना (Social Construct)
- लिंग (Sex) क्या है? — एक जैविक संरचना (Biological Construct)
- आकलन (Assessment) का उद्देश्य क्या होना चाहिए? — सीखने में सुधार करना (Learning Improvement)
- सतत और व्यापक मूल्यांकन (CCE) में ‘व्यापक’ का क्या अर्थ है? — शैक्षिक और सह-शैक्षिक दोनों पक्षों का विकास
8. Pedagogy Master Strokes (Tag Words)
इन शब्दों को देखते ही सही उत्तर पहचानें: 39. Positive Words: अवसर, प्रोत्साहन, भ्रमण, चर्चा, समावेशी। 40. Negative Words: केवल, ही, कंठस्थ करना, दंड, हतोत्साहित।
| सिद्धांत (Theory) | जनक (Father) | मुख्य शब्द (Keyword) |
| संज्ञानात्मक विकास | जीन पियाजे | स्कीमा, अनुकूलन |
| सामाजिक-सांस्कृतिक | वाइगोत्स्की | पाड़ (Scaffolding), ZPD |
| नैतिक विकास | कोहलबर्ग | हिंज की दुविधा |
| बहुबुद्धि | हावर्ड गार्डनर | 8 प्रकार की बुद्धि |
| भाषा विकास | नोम चॉम्स्की | LAD (Language Acquisition Device) |
Official Resource: सिलेबस को विस्तार से देखने के लिए ctet.nic.in पर विजिट करें।
FAQs: CDP Important Questions for CTET
Q1: क्या CDP में प्रश्न रिपीट होते हैं? Ans: प्रश्न हू-ब-हू रिपीट नहीं होते, लेकिन कांसेप्ट (Concepts) 100% रिपीट होते हैं। पियाजे और वाइगोत्स्की के सवाल हर बार बस भाषा बदल कर आते हैं।
Q2: क्या सिर्फ ये 50 सवाल पढ़ना काफी है? Ans: ये 50 वन-लाइनर्स आपके रिवीज़न के लिए बेस्ट हैं। लेकिन अच्छे स्कोर के लिए आपको प्रीवियस ईयर पेपर (PYQ) भी लगाने चाहिए।
Q3: CTET Paper 2 में CDP अलग आती है क्या? Ans: नहीं, Paper 1 और Paper 2 दोनों का CDP सिलेबस और लेवल लगभग एक जैसा होता है। ये प्रश्न दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
